छत्तीसगढ़

CG – प्रधानमंत्री स्व निधि लोन महोत्सव मेला का आयोजन संजय मार्केट में किया गया…

प्रधानमंत्री स्व निधि लोन महोत्सव मेला का आयोजन संजय मार्केट में किया गया

जगदलपुर।जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में फुटकर एवं पथ विक्रेता द्वारा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लोन हेतु आवेदन जमा किया गया। स्थल पर ही आवेदनो को आनलाइन भरने कि सुविधा भी उपलब्ध किया गया था। शिविर स्थल पर अग्रिण बैंक सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के काउंटर लगाए गये थे जिससे लोन की प्रक्रिया समझने तथा अन्य जानकारी मिलने का सुविधा रहा है।

शिविर के सफल संचालन के लिए निगम आयुक्त महोदय द्वारा अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाया गया है। शिविर स्थल पर लोन लेने के फुटकर एवं पथ विक्रेता हितग्राहियों को आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेन कार्ड की फोटो कापी तथा स्वयं का पासपोर्ट आकार का फोटो जमा करना होगा।

हितग्राहियों की सुविधा के लिए शिविर संजय नगर मार्केट में आगामी 16 एवं 19 जुन को पैनी पसारी डोम शेड पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने निगम क्षेत्र के पथ एवं फुटकर विक्रेता हितग्राहियों से अपील किया है कि शिविर स्थल पर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।

Related Articles

Back to top button