Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगाव में हुआ कार्यक्रम…

राष्ट्रीय बालिका दिवस तथा स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगाव में हुआ कार्यक्रम

जगदलपुर। आज दिनांक 24-01-2026 शा उच्च मा विद्यालय तितिरगाँव मे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर, शिक्षा विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना ,महिला एवं बाल विकास,पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़े एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कला जत्था के कलाकारो द्वारा नृत्य एवं नाटक के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया गया।

साथ ही साथ तिरंगा रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत एवं देश प्रेम का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री बी एस ध्रुव केंद्रीय समन्वयक द्वारा किया गया । कार्यक्रम जनपद सदस्य माननीय भूपेंद्र ठाकुर सरपंच श्रीमती खीरमनी कश्यप, स्वास्थ्य विभाग से डॉ सविता देवांगन,यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पाण्डेय, आँगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमति बिन्देश्वरी ठाकुर एवं शा उच्च माध्यमिक विद्यालय तितिरगाँव के समस्त स्टाफ की गणमान्य उपस्थिति में सम्पन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमति हेमलता त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button