छत्तीसगढ़

CG Promotion ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों को मिला प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें नाम …..

रायपुर। पशुधन विकास विभाग ने डीपीसी की बैठक और अनुशंसा के आधार पर ल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) से उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें (राजपत्रित, प्रथम श्रेणी) के पद पर पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को पदोन्नति दी है। पदोन्नति सूची में 20 चिकित्सकों के नाम शामिल हैं।

पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में लिखा है, शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) से उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें (राजपत्रित, प्रथम श्रेणी) के पद पर पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 06 जुलाई 2026 में की गई अनुशंसा के अनुपालन में इन अधिकारियों (पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ) को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से उप संचालक के पद पर वेतनमान रूपये 67300-213100 (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13) में पदोन्नत करता है।

इन चिकित्सकों को मिली पदोन्नति

डॉ. शिशिरकांत पांडे, डॉ. आर. एम. त्रिपाठी, डॉ. अच्छे लाल सिंह,डॉ. राजमणि विश्वकर्मा, डॉ. रामदरष जायसवाल,डॉ. ओंकार प्रसाद तिवारी, डॉ. महेन्द्र कुमार पांडे,डॉ. नदीम शम्स,डॉ. व्ही.एस. अवस्थी,डॉ. एम.बी.सिंह, डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा,डॉ. आर.पी. शुक्ला,डॉ. एस. के. खरे,डॉ. आई.पी. सिंह, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. अरविन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजयराज सिंह बघेल, डॉ. आर. के. तिवारी, डॉ. राजबहोर शर्मा, डॉ. वसीम शम्स

राज्य सरकार ने रखी ये शर्तें

पदोन्नत हुए अधिकारियों की पदस्थापना आदेश पृथक से जारी की जाएगी।

पदोन्नति उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका में पारित अंतिम निर्णय के अध्याधीन रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button