CG – शिक्षक बर्खास्त : शिक्षक पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी ने की शिक्षक की सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…..

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा को कथित रूप से बंधक बनाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। दूसरी ओर, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।
कलेक्टर की मंजूरी के बाद जारी हुआ बर्खास्तगी आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संविदा शिक्षक अमित शर्मा का आचरण शिक्षक की गरिमा के प्रतिकूल पाया गया है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।



