छत्तीसगढ़

CG – साइको किलर गिरफ्तार : एक के बाद एक आठ लोगों को शराब में जहर मिलाकर पिलाया, हत्या से पहले कुत्ते पर किया जहर का ट्रायल, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, 8 ग्रामीणों की मौत नहीं बल्कि प्लानिंग के तहत हत्या की गई थी और इस जघन्य हत्याकांड को गांव के ही एक व्यक्ति ने अंजाम दिया था। आरोपी ने चरित्र शंका, जादू टोना के शक में गांव के आठ लोगों को शराब में सुहागा मिलाकर दिया था। जहरीली शराब पीते ही एक के बाद एक, कुल आठ ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसने कुत्ते को जहर देकर ट्रायल किया था। कुत्ते पर सफल होने के बाद उसने गांव के आठ ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाई थी। सनसनीखेज हत्याकांड में गांव के रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर आज इस पूरे मामले का खुलासा किया गया।

जानिए पूरी कहानी

दरअसल, 6 जून को SDOP कसडोल को ग्राम खर्वे के ग्रामीणों द्वारा माह फरवरी से 14 मई (चार माह) तक गांव में 8 लोगो की संदेहास्पद मौत के संबंध में आवेदन दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा गांव के ही व्यक्ति राम सहाय जायसवाल पर संदेह व्यक्त किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल जांच शुरू की गयी। प्रकरण में सभी 7 व्यक्तियों के दफ़न शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा रायपुर रवाना किया गया। जहां डाक्टरों की विशेष टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। फारेंसिंक जांच में सभी व्यक्तियों का DNA विसरा अन्य सेंपल प्रिजर्व किया गया। मृतकों में एक मृतक बुधराम जायसवाल के शव का उनके परिजनों द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया था।

जाँच के दौरान पुलिस के द्वारा प्रत्येक व्यक्तियों की मौत संबंधित सुक्ष्मता से जांच की गयी। पुलिस की एक टीम जहां निरंतर ग्रामीण से पूछताछ कर निगरानी कर रही थी। वही पुलिस की दूसरी टीम इस घटना से संबंधित तकनीकी साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त ने गांव के किसी व्यक्ति से चुहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) लिया था।

संदेही आरोपी से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी द्वारा घटना करने से इनकार किया गया, लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया। आरोपी ने अपने बयान में सभी मृतकों को पुरानी रंजिश, छोटी छोटी शिकायतें, गाली गालौच व चारित्रिक संदेह व टोना-टोटका के चलते एक के बाद एक घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी ने चुहा मार दवा (सुहागा) से अपना पहला निशाना कुत्ते को बनाया था, फिर कुत्ते पर सफल परीक्षण होने के बाद 8 लोगों को शराब में मिलकर उनकी हत्या की थी।

नीचे देखें मृतकों के नाम

1. 6 मार्च को पहला शिकार बद्री को बनाया गया, जो अक्सर अभियुक्त के साथ गाली गलौज और शराब पिलाने के लिए परेशान करता था, आरोपी द्वारा सुहागा (जहर) मिले शराब को पीने से बद्री की मौत हो गयी।

2. पहले शिकार से मिली सफलता से अभियुक्त रामसहाय का आत्मविश्वास बढ़ने पर दुसरा निशाना बुठालु को 20 फ़रवरी 2026 को बनाया गया। बुठालु द्वारा समाज को गाली देने और पुर्व विधान सभा चुनाव के समय हुए विवाद पर से, आरोपी द्वारा बुठालू को सुहागा मिला कर शराब पिलाने से उसी तरह उसकी मौत हो गयी।

3. 12 मार्च को छत्तुराम जो अभियुक्त के पत्नि के उपर बुरी नियत रखता था, जिसका बदला लेने के लिये शराब में सुहागा मिलाकर पिलाने से छत्तुराम की भी मौत हो गयी।

4. 20 मार्च 2026 को बुधराम, जिससे अभियुक्त के साथ जमीन लेन देन और समाजिक रूप से रंजीश बना हुआ था, ठीक उसी पैटर्न में शराब में सुहागा (जहर) मिलाकर पिलाने से बुधराम की भी मौत हो गयी। जिसका दाह संस्कार किया गया है।

5. लोगों को जहर देकर लगातार मारने की घटना और किसी को कोई शंका नही होने पर आरोपी द्वारा अगला शिकार विनोद कुमार को बनाया गया। आरोपी को लगातार गाली गलौज किया करता था, उससे बदला लेने के लिये सुहागा (जहर) मिलाकर शराब पीने के लिए आरोपी द्वारा दिया गया, जिसे पीने से विनोद कुमार की भी मौत 31 मार्च 2026 को कसडोल अस्पताल में हो गई।

6. आरोपी द्वारा सुहागा मिला हुआ शराब देने से गजानंद की 28 अप्रैल को मौत हो गई। अभियुक्त को शंका थी कि गजानंद के द्वारा उसके ऊपर बैगा गुनिया करता था, जिससे वह कर्ज मुक्त नहीं हो पा रहा था।

7. आरोपी द्वारा चैतूराम से 50,000 कर्ज लिया गया था, जिसके ब्याज देने से निजात पाने के लिये चैतुराम को मारने की योजना बनाई। इसके बाद उसने रामसहाय के द्वारा गांव के चैतुराम को 29 अप्रैल 2026 को शराब में सुहागा मिलाकर दिया, जिसे पीने से चैतुराम की मौत हो गयी।

8. इसके बाद 2023 में चुनाव के समय हुए पुराने झगड़ा विवाद मारपीट का बदला लेने के लिए 14 मई 2026 को महेतरू राम को भी शराब में सुहागा (जहर) मिलाकर दिया, जिसे पीने से महेतरू की भी मौत हो गयी।

9. आरोपी द्वारा 14 अप्रैल 2026 को कार्तिक को सुहागा मिला शराब दे दिया था, जिसे पीने से कार्तिक की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन घटनाओं के आधार पर आरोपी के खिलाफ 8 हत्या व 1 हत्या का प्रयास कुल 9 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी

रामसहाय जायसवाल पिता देवप्रसाद उम्र 46 साल निवासी ग्राम पुराना खर्वे थाना कसडोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button