छत्तीसगढ़

CG-रेलवे अफसर को CBI ने किया गिरफ्तार,तलाशी में 77 लाख रुपये कैश और लाखों के आभूषण बरामद…

रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के एक वरिष्ठ अधिकारी अनमोल उके को गिरफ्तार किया है.  भिलाई में पदस्थ भारतीय रेलवे यांत्रिक अभियंता सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीएमई) को गिरफ्तार किया है. मामले में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है.

कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवास व कार्यालय परिसरों की तलाशी ली, जहां से करीब 77 लाख रुपये नकद और लगभग 14 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया है।

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में आरोप है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (DME) ने शिकायतकर्ता के लंबित बिलों को मंजूरी देने के बदले 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद अधिकारी कथित तौर पर 1 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और 13 अगस्त को रिश्वत लेने के लिए जाल बिछाया।

बिचौलिए के जरिए ली रिश्वत की पहली किस्त

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये एक बिचौलिए के माध्यम से स्वीकार किए। बताया गया है कि बिचौलिए ने अधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता से रकम ली थी।

रिश्वत की रकम लिए जाने के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी अधिकारी और बिचौलिए को पकड़ लिया।

रायपुर और भिलाई में हुई तलाशी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी से जुड़े रायपुर और भिलाई स्थित आवास एवं कार्यालय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अधिकारियों को करीब 77 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के सोने सहित अन्य आभूषण भी बरामद किए गए।

सीबीआई ने बरामद रकम और आभूषणों को जांच के दायरे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों आरोपियों को 4 दिन की पुलिस हिरासत

सीबीआई ने वरिष्ठ डीएमई और कथित बिचौलिए को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सीबीआई मामले में रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क और बरामद नकदी व आभूषणों के स्रोत की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button