Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। वहीं डैम और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
16 से 19 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- 16 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
- 17 अगस्त को भी अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
- 18 अगस्त को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी रहेगा।
- 19 अगस्त को प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी है।
https://x.com/CentreRaipur/status/2088515355719373081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2088515355719373081%7Ctwgr%5E2c047e919e2178797484aced6db9ecbf8a5764d6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fraipur-news%2Fcg-weather-alert-heavy-rain-20835222
बांगो डैम के 5 गेट खोले गए
लगातार हो रही बारिश के बीच कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद पानी की निकासी शुरू की गई है। डैम से पानी छोड़े जाने के चलते आसपास के करीब 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन की ओर से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। ग्रामीणों से निचले इलाकों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है



