छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के मौसम ने अचानक ली करवट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़। नवतपा के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश होती रही, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बारिश इतनी तेज थी कि शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी से लबालब नजर आने लगीं। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया।

पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और तपिश के बीच इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button