छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश…..

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों दो से दिन तक और इंतजार करना होगा। यहां मानसून अगले 2-3 दिनों में प्रवेश करने की संभावना है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का आसार है। साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button