CG – राठौर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक रजनीश सिंह से की सौजन्य भेंट समाज उत्थान पर हुई चर्चा पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//बुधवार दिनांक 29/07/2026 को क्षत्रिय राठौर समाज बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय रजनीश सिंह पूर्व विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र एवं वर्तमान अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर से सौजन्य भेंट की।
भेंट अरुण राठौर की अध्यक्षता में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 14 अगस्त को गतौरा, बिलासपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित रहे…
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र कुमार राठौर जिला अध्यक्ष बिलासपुर हरिशंकर राठौर संरक्षक राजेश राठौर एवं अन्य गणमान्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर माननीय रजनीश सिंह ने राठौर समाज के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि _”राठौर समाज का संगठित होना अत्यंत गर्व का विषय है। संगठन में ही वास्तविक शक्ति निहित होती है। यदि समाज एकजुट होकर कार्य करे तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है।”उन्होंने 14 अगस्त के कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
क्षत्रिय राठौर समाज बिलासपुर ग्रामीण सचिव नागेंद्र राठौर ने इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए समाज उत्थान की बात कही और सभी से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल ने उनके आत्मीय स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।




