छत्तीसगढ़

CG-रेकी, सुपारी और फिर कत्ल : प्रेमी की पत्नी ने रची थी प्रेमिका की मौत की साजिश, ऐसे उठा मौत के राज पर से पर्दा, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश……

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पुलिस ने दो साल पुराने गुमशुदगी मामले की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। रिश्तों के विवाद और अवैध संबंधों के चलते रची गई इस साजिश में महिला की हत्या कर शव को गांव में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार गुम इंसान की जांच कर रही थी। जांच के दौरान गुमशुदा महिला रामदई कश्यप के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाला गया, जिसमें पाण्डू करटम के साथ लगातार संपर्क होने की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने गांव तोयलंका पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रामदई कश्यप के पाण्डू करटम डीआरजी जवान के साथ नजदीकी संबंध थे, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी कमली करटम को भी थी। इसी बात से नाराज होकर कमली करटम ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम उर्फ बुटू करटम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

गला दबाकर हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रात के समय रामदई कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिकअप वाहन में ले जाकर गांव तोयलंका स्थित नाले के पास दफना दिया। कमली करटम की निशानदेही पर दंडाधिकारी, फोरेंसिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया, जहां प्लास्टिक बोरी में मानव कंकाल बरामद हुआ।

बताया जाता है कि अपने पति की प्रेमिका की हत्या के लिये आरोपी महिला ने मुख्य आरोपी को एक लाख रूपये देने की बात कही थी। इतना ही नहीं पुलिस ने गांव में ये अफवाह भी फैला दी कि वो जल्द ही गांव में कंकाल ढुढने वाली मशीन लेकर आयेगी, जिसके बाद आरोपियों ने एक-एक कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अवैध संबंध के चलते हुई खूनी वारदात

बता दें कि डीआरजी जवान की दो पत्नियां है। एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध के चलते ये पूरी खूनी वारदात हुई है। पुलिस ने मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद लक्ष्मी नाग और कमली करटम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button