CG – सेवा के साथ भी-सेवा के बाद भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान…

“सेवा के साथ भी-सेवा के बाद भी” सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
छ ग अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का गठन
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तथा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेन्शनर्स एसोसिएशन जिला बस्तर के द्वारा शासन के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेड रोड जगदलपुर स्थित कर्मचारी भवन में आयोजित किया गया।जिसमें सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी सर्व श्री राजनारायण आचार्य ,सूरज तम्बोली ,आर पी घोष,जी पी यादव ,विजय विश्वास,सी एम त्रिपाठी,जे एन त्रिपाठी , गीता त्रिपाठी ,विधु शेखर झा, रवीन्द्र विश्वास,एन सी रॉय , वन्दना भदौरिया ,जे एन जोशी,एन आर कुराने,व्ही डी नायर आदि को फूल माला पहनाकर एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान समारोह में संगठन के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित कर हुए कहा की कर्मचारी अपनी जीवन के बहुमूल्य 40 वर्ष से अधिक समय सरकार को देने के बाद शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होता है और शासन की इतने लंबी अवधि तक सेवा करने के फल स्वरूप शासन उसे पेंशन का सम्मान देती है।किंतु वर्तमान में सभी सरकार पेंशन को बोझ समझने लगी है इसलिए पेंशन सुरक्षा और पेंशन की समस्याओं के निराकरण के लिए “सेवा के साथ भी -सेवा के बाद भी “ कथन के तहत छ ग अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशिएशन पेंशनरों के हक व अधिकार के लिए पूरी मज़बूती के साथ खड़ा है।अतः अधिक से अधिक पेंशनर साथी इसके सदस्य बने।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश चौहान प्रांतीय उपाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़कर संगठित होने का आह्वान किया।तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा की तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एक ऐसा संगठन है जो हमेशा से कर्मचारी की हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।और अब सेवा के बाद भी पेंशन एसोसिईशन के मध्यम से पेंशन की आवाज़ बनेगा।
अंत में अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोशिएशन जिला बस्तर का गठन करते हुए आर डी तिवारी अध्यक्ष, रविन्द्र विश्वास सचिव तथा जगदीश मौर्य कोषाध्यक्ष चुनें गए।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला तथा संजय चौहान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सेवानिवृत कर्मियों कार्यक्रम में उपस्थित होने का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आगे से हर महीने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सम्मान समारोह कर्मचारी भवन में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रंम में विशेष रूप से संघ के सचिव खगेश सोम, कोषाध्यक्ष राम प्रभाकर मिश्रा,उपाध्यक्ष जी एल यादव का सहयोग रहा।




