छत्तीसगढ़

CG – अच्छे आचरण का मिला इनाम, रायपुर सेंट्रल जेल से 9 बंदी हुए रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले 100 कैदी होंगे आजाद……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अच्छे आचरण वाले सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई का लाभ दिया जा रहा है। जेल में अपने अच्छे व्यवहार और अनुशासन से रहने वाले बंदियों की सजा में राहत देते हुए उन्हें आजाद किया जा रहा है।

प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पहल के तहत पात्र कैदियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से बाहर आने का मौका मिलेगा।

रायपुर सेंट्रल जेल से आज 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते समय कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता की किताब नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने नई शुरुआत के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने की उम्मीद जताई।

इन जेलों से रिहा होंगे कैदी

15 अगस्त से पहले प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 कैदियों को रिहा किया जाना है। समयऔर कैलेंडर

बिलासपुर सेंट्रल जेल – 48 कैदी
रायपुर सेंट्रल जेल – 20 कैदी
दुर्ग सेंट्रल जेल – 16 कैदी
अंबिकापुर सेंट्रल जेल – 8 कैदी
जगदलपुर सेंट्रल जेल – 9 कैदी

इनमें से रायपुर सेंट्रल जेल के 9 कैदियों की रिहाई आज हो चुकी है। बाकी कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी की जाएगी।

अच्छे आचरण और व्यवहार को मिला लाभ

जेल में सजा के दौरान अच्छे आचरण और अनुशासन का पालन करने वाले कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहाई का लाभ दिया जा रहा है। इसे उनके जीवन में सुधार और समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होने के अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। जेल से बाहर आए कैदियों के लिए यह आजादी एक नई जिंदगी की शुरुआत है। हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता और मन में नई उम्मीद के साथ कैदियों ने जेल की चारदीवारी से बाहर कदम रखा।

Related Articles

Back to top button