छत्तीसगढ़

CG – लुटेरी दुल्हन : दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी.. सुहागरात से पहले दुल्हन कर गई ये कांड, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां विवाह की रस्मों के बीच दुल्हन अचानक मंडप छोड़कर फरार हो गई। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर चली गई।

घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने बगीचा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि दुल्हन पक्ष बलरामपुर जिले का रहने वाला है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हन अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर फरार हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और दुल्हन की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button