छत्तीसगढ़

CG -चलती बाइक पर रोमांस : बीच हाईवे चलती बाइक को बना दिया बिस्तर, युवती ने युवक को गले लगाकर किया ऐसा काम…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में बाइक सवार कपल ने जमकर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाई हैं। कपल चलती बाइक पर बीच सड़क रोमांस करते नज़र आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 का है। जहां एक युवक तेज़ रफ्तार बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर युवक की ओर मुँह करके बैठी है और उससे लिपटी हुई है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य युवक ने उनका वीडियो बना लिया।

इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। युवक-युवती चलती बाइक पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नेशनल हाईवे पर रोमांस कर रहे हैं। दोनों अपने साथ राहगीरों की जान मुश्किल में डालते नज़र आ रहे हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले में युवक-युवती की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button