छत्तीसगढ़

CG – सांदीपनी एकेडमी मस्तूरी में विश्व स्तनपान सप्ताह पर 7 दिवसीय नाट्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कई अधिकारी भी रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ब्लॉक के पेंड्री स्थित सांदीपनी एकेडमी नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त 2026 के अवसर पर एक भव्य एवं बहुआयामी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम जीवन की स्थायी शुरुआत के लिए स्तनपान जो कारगर है उसे मजबूत करें कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को स्तनपान में मदद करने वाली नीतियों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना एवं आम नागरिकों को विश्व स्तनपान सप्ताह के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.महेंद्रवर्मन प्राचार्य, सह प्रोफेसर एम.एससी.(सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग) एवं उप प्राचार्या आर.सेनकथिर सेल्वी एवं सभी शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह संबंधी पोस्टर मॉडल स्लोगन एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए गए।

साथ ही स्तनपान से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,सप्ताह भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा पहला दिन 1 अगस्त शनिवार स्तनपान जागरूकता पर मूक अभिनय प्रस्तुति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में प्रस्तुत किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी.एम.ओ. डॉ. अनिल कुमार एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रभारी डॉ.दिव्या पांडेय तथा नर्सिंग स्टाफ अर्चना एवं नर्सिंग अधीक्षिका अभिलाषा कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

दूसरा दिन – 3 अगस्त (सोमवार): पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं भूमिका-अभिनय नर्सिंग सभागार में प्रस्तुत किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एवं उप प्राचार्या एवं नर्सिंग विभाग के शिक्षिकागण व विद्यार्थियों सम्मिलित थे तीसरा दिन – 4 अगस्त (मंगलवार): स्तनपान जागरूकता पर मूक अभिनय एवं कृति श्रीवास द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा व पोस्टर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रभारी डीन रमनेश मूर्ति एवं डॉ.लखन सिंह डी.एन.एस. स्वाति कुमार एवं प्रभारी एन.एस. उज्ज्वल सम्मिलित हुए तथा इंटर्न डॉ. भी उपस्थित रहे।

चौथा दिन – 5 अगस्त (बुधवार): मूक अभिनय स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोस्टर प्रदर्शन जिला अस्पताल बिलासपुर में संपन्न किया गया। जिसमें अस्पताल के स्टाफ मिस रीता नर्सिंग स्टाफ मिस नीली नर्सिंग मैट्रन मिस शिप्रा नर्सिंग स्टाफ एवं मनीषा मसीह नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे एवं पांचवा दिन – 6 अगस्त (गुरुवार): लघु जागरूकता वीडियो एवं स्वास्थ्य शिक्षा महाविद्यालय में संपन्न किया गया।

अंतिम दिन – 7 अगस्त (शुक्रवार): प्रतिबद्धता वृक्ष गतिविधि मूक अभिनय जिसमें प्राचार्य एवं उप प्राचार्य तथा शिक्षिकागण व विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखकर ट्री पर लगाया। 1 से 7 अगस्त तक आयोजित गतिविधियों की लघु वीडियो प्रस्तुति एवं अंतिम में साक्षी यादव के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । नर्सिंग विभाग के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बताया कि जन्म से लेकर 6 महीने तक शिशु को केवल माँ का दूध दिया जाना चाहिए, इस दौरान पानी, शहद या घुट्टी जैसी किसी अन्य चीज की आवश्यकता नहीं होती। महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नर्सिंग विभाग के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button