CG – संजय चौहान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों में खुशी की लहर…

संजय चौहान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला बस्तर के अध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों में खुशी की लहर
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर के प्रतिष्ठापूर्ण जिला अध्यक्ष के निर्वाचन में संजय चौहान प्रधान अध्यापक बस्तर जिला अध्यक्ष निर्वाचित।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बस्तर के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पश्चात संघ के अध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठापूर्ण पद के लिए कर्मचारियों में काफी गहमा गहमी का माहौल नजर आया। निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दो प्रत्याशियों क्रमशः वर्तमान जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व्याख्याता तथा श्री संजय चौहान प्रधान अध्यापक ने निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन जमा किया। तत्पश्चात दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया।

दिनांक 1 मई को नाम वापसी के दिन प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव ने कर्मचारी हित में फैसला लेते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्वाचन नियमावली के अनुसार एक प्रत्याशी शेष रहने के फल स्वरुप श्री संजय चौहान प्रधान अध्यापक को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। संघ के संविधान के अनुसार संपूर्ण निर्वाचन का कार्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश चौहान तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी देवदास कश्यप एवं गणेश्वर नायक के द्वारा निष्पक्ष एवं प्रजातांत्रिक रूप से संपन्न कराया गया। जैसे ही निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संजय चौहान को जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अलग-अलग माध्यमों से कर्मचारी बधाई व शुभकामनाएं देते रहे। इधर संगठन के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष टार्जन गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अतुल शुक्ला के अलावा आर पी मिश्रा, प्रमोद पांडे ,रूपेश चौहान, जी एल यादव, थैलेश जोशी, संतोष राजपूत, संजय वैष्णव, तेजपाल सिंह, मनोज महापात्र, मनीष श्रीवास्तव के अलावा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम मिश्रा, आशादान, परवीन महतो, भावना दीक्षित, दीपा मांझी, भारती गिरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




