छत्तीसगढ़

CG – संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन…

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

जगदलपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समूचे भारतवर्ष में हर वर्ष विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें शासकीय अस्पतालों के सहयोग से रक्तदान करवाने की समुचित व्यवस्था की जाती है और रक्त को स्टोर कर जरूरतमंदों को रक्त प्रदान किया जाता है।

इस कड़ी में पहली बार ब्रांच जगदलपुर में 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महारानी अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। इस शिविर में ज्यादा रक्तदान होने की संभावना है। इस आयोजन में लगभग सभी रक्तदाताओं के लिए जूस, बिस्किट, फल आदि की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि रक्तदाताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

संत निरंकारी मिशन, ब्रांच जगदलपुर द्वारा समस्त रक्तदाताओं के लिए प्रशंसनीय पत्र व प्रतीक चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे। गोवर्धन दास नवतानी (मुखी), संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने जानकारी दी इस रक्तदान शिविर के माध्यम से फाउंडेशन का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

Back to top button