छत्तीसगढ़

CG – पीजी छात्रा मर्डर केस में सनसनी खुलासा : सिरफिरा आशिक निकला कातिल, चाकू से किए कई वार, फिर गला दबाकर ली जान, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…..

दुर्ग। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी में युवती की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि युवती से वो प्रेम करता था, लेकिन युवती उसे पसंद नहीं करती थी। जब वो काॅल करता था तो छात्रा उसका काॅल नहीं उठाती थी, उसका नंबर भी ब्लॉक करके रखी थी। इस बात से परेशान होकर छात्रा की हत्या की प्लानिंग रची। योजना के तहत ही चाकू खरीदकर वो युवती के पीजी पहुंचा था। इतना ही नहीं सबूत छिपाने के लिए घर से दो कपड़े पहनकर निकला था। घटना के बाद खून वाले कपड़े को आरोपी ने नदी में बहा दिया था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 10 जुलाई को लगभग 12 बजे मृतिका की रूममेट द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई कि खुशी साहू अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल पड़ी है। इस सूचना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। मृतिका द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने योजना बनाकर रायपुर से भिलाई पहुंचा था। साथ ही अपने साथ चाकू भी लाया था। पहचान व सबूत छिपाने के लिए उसने दो शर्ट व पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था।

कमरे में विवाद होने पर आरोपी ने मृतिका का गला दबाया, फिर धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने पहने हुए कपड़े व जूते नदी में फेंककर बलौदाबाजार फरार हो गया था। पुलिस की टीम ने आरोपी को बलौदाबाजार से धर-दबोचा है।

आरोपी का नाम

1. लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सकरी वार्ड क्रमांक 12, बजरंग चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार।

Related Articles

Back to top button