छत्तीसगढ़

CG Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, लॉज में अश्लील हालत में मिले 3 महिलाएं और दो युवक, 80 कंडोम के पैकेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जहां लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ पुलिस ने बड़ी करवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस व एसीसी की संयुक्त टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में रेड कार्रवाई कर बड़े देहव्यापार का खुलासा किया। इस दौरान लॉज से 2 पुरुष व 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। साथ ही मौके से नगदी, मोबाइल व 80 कंडोम के पैकेट समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। मामले में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देहव्यापार का संचालन किया जा रहा है। इस शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली एवं एसीसी की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान लॉज में 2 पुरुष व 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला एक व्यक्ति भी उपस्थित मिला। कार्रवाई के दौरान अनैतिक देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल व लगभग 20,000 नगद जब्त किया गया।

प्रकरण में पीटा एक्ट की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का नाम

1. विजय गुजराती

2. नारायण देशमुख

3. तमाशा कुमार साहू

जब्त सामग्री

1. 80 कंडोम पैकेट

2. 04 नग मोबाइल फोन

3. नगद राशि लगभग ₹20,000/-

4. अन्य आपत्तिजनक सामग्री

Related Articles

Back to top button