छत्तीसगढ़

CG – शहीद वीर नारायण व्यवसायी शाखा मस्तूरी द्वारा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन यहाँ पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//शहीद वीर नारायण व्यवसायी शाखा मस्तूरी द्वारा इस वर्ष गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को शाम 5.00 बजे दिनेश मंगलम् भवन, मस्तूरी में होगा।

कार्यक्रम में सुनील चौहान जिला सह बौद्धिक प्रमुख, बिलासपुर का उद्बोधन प्राप्त होगा। शाखा कार्यवाह संतराम साहू ने बताया कि गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन गुरु शिष्य के लिए है गुरु दक्षिणा शिष्य ही करते है।

उन्होंने कहा “देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे” के भाव के साथ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button