छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के ग्राम सोन में 9 दिन तक गूंजेगा शिवमहापुराण 3 अगस्त से होगा रुद्राभिषेक महोत्सव जानें आयोजन से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सावन माह में भक्तों को शिव कृपा पाने का दुर्लभ अवसर मिलने जा रहा है। बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में पहली बार श्री शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कब और कहाँ…

यह धार्मिक आयोजन 03 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा।
स्थान कंवर पारा, गुड़ी चौक, ग्राम सोन मस्तूरी जिला – बिलासपुर (छ.ग.)

कौन सुनाएंगे कथा…

मारुति धाम, देवघटा के आचार्य पं. दामोदर प्रसाद तिवारी के श्रीमुख से अमृतमयी शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन दिव्य रुद्राभिषेक भी संपन्न होगा।

आयोजकों का आग्रह…

आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से सादर निवेदन किया है कि वे परिवार और इष्ट मित्रों सहित पधारकर कथा श्रवण करें। रुद्राभिषेक में सहभागी बनकर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

ग्राम सोन की पावन धरा पर पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Related Articles

Back to top button