छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के भरारी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 18 से 26 अप्रैल तक तैयारी में ग्रामवासी पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी के ग्राम पंचायत भरारी में 18 अप्रैल दिन शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आरम्भ हो रहा हैं जो पुरे ग्राम वासियों की सहयोग से कराया जा रहा है जहाँ कथा वाचिका पंकजा और प्रज्ञा की मधुर वाणी से क्षेत्रवासी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे।

आपको बताते चले की यह आयोजन 18 अप्रैल से हो रही हैँ जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है यह आयोजन भरारी के बाजार चौक के पास ही होने जा रहा है ग्रामीण बताते हैँ कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी पिछले 1 महीने से चल रही है और इसकी तैयारी लगभग पूरी कर भी ली गई हैँ। कुछ छोटा मोटा काम बचा हैँ जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा वहीं गाँव के वरिष्ठ नागरिक नीलमणि बताते हैं कि गांव में प्रत्येक वर्ष श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की आयोजन होती आ रही है।

जो परंपरा बुजुर्गों ने आरंभ किया था वह आज हम सब आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे आयोजन से सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में उत्साह कें साथ ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। और यह हिन्दू धर्म कों मानने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होती यहां आयोजन तक भंडारे की भी ब्यवस्था की जाती है जहाँ गाँव के लोंग प्रसाद रूपी भोजन भी लेते है यह आयोजन 18 से 26 अप्रैल तक किया जाएगा जहाँ पूजन का समय सुबह 8 बजे से शुरू होगा और कथा दोपहर 3 बजे से हरि इच्छातक।

Related Articles

Back to top button