CG – छात्रा ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा की लाश, परिवार में पसरा मातम…..

बिलासपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बीए एलएलबी की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो आसपास रहने वाली छात्राओं ने दरवाजे पर जाकर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में पंखे से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ निवासी 20 वर्षीय सृष्टि गुप्ता, पिता संजय गुप्ता, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह पिछले दो साल से कोनी के रिवर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बात हुई थी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ चली गई।
सुबह वह घर लौटी, लेकिन इसके बाद उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोनी थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई तो सृष्टि फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पंचनामा के दौरान मौके पर उसके साथ पढ़ने वाले छात्र मौजूद थे। उनके बीच परिजनों द्वारा शादी को लेकर दबाव बनाने की बात कही जा रही थी। एक छात्र ने बताया कि सृष्टि रात में दोस्त के साथ थी और सुबह करीब 4 बजे घर लौटी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।



