CG - जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत, कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर था तैनात जवान, मचा हड़कंप.....

कोरबा। जिले के कुसमुंडा कोयला खदान में एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अन्य जवानों में हड़कंप मच गया। घटना के सूचना पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान ने अपने सर्विस राइफल्स से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जब दूसरे जवान पहुंचे, तो मौके पर जवान की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से जवान पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और CISF के जिम्मे है। शुक्रवार की रात त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का जवान आज़ाद सिंह कुसमुंडा माइंस ड्यूटी पर पहुंचा था। खदान के 29 नंबर कोल स्टाॅक पर उसकी तैनाती थी। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही देर रात 10 से 11 बजे के बीच अपने सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। खदान में गोली चलने और जवान की मौत की खबर के बाद तुरंत मौके पर त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अफसर के साथ ही एसईसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तत्काल कुसमुंडा पुलिस को दी गयी।

 

6sxrgo

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है, जिसमें जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हो। मृतक जवान मूलतः राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल भी मिला है। लाश के गले में हेडफोन रखा हुआ था। पुलिस अंदेशा जता रही है कि मौत से पहले जवान ने किसी से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि मृतक जवान आज़ाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Oct/2024

CG - डॉक्टर गिरफ्तार : 100 करोड़ का फ्राड करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, कई लोगों से की है करोड़ों की ठगी, पांच साल से पुलिस कर रही थी तलाश…...

20/Oct/2024

CG - 3 युवतियों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर फरार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.....

20/Oct/2024

CG - शिक्षक से 22 लाख की ठगी : शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया लालच, जिंदगी भर की कमाई ले उड़े शातिर, फिर जो हुआ.....

20/Oct/2024

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम......

20/Oct/2024

CG Politics : खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जारी किया बयान, कांग्रेस प्रत्याशी के नाम मंथन को लेकर कही ये बड़ी बात......