Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – स्कूल में चाकूबाजी : छात्रों के बीच छिड़ा खूनी संघर्ष, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से किया हमला, छात्र की हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां वसंत पंचमी उत्सव के दौरान 9वीं कक्षा के छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कैम्पस में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 10वीं कक्षा का छात्र आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के बीच अचानक 9वीं कक्षा के एक छात्र ने चाकू निकालकर 10वीं के छात्र पर हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र आशुतोष को भाटापारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button