छत्तीसगढ़

CG – छात्रा ने की आत्महत्या : पिता की इस बात से नाराज होकर उठाया खौफनाक कदम, MA की छात्रा ने मलेरिया की गोलियां खाकर दे दी जान……

सूरजपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां पिता की बात से नाराज होकर छात्रा ने घर में रखी मलेरिया की करीब 50 गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका अंजली साहू रेवती रमण महाविद्यालय सूरजपुर में एमए की छात्रा थी और कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनपुर इलाके की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में पोछा लगाया जा रहा था। इसी दौरान घर के सदस्य पोछे वाली जगह से बार बार गुजर रहे थे। छात्रा के टोकने पर इसी बात को लेकर छात्रा और उसके पिता के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद छात्रा नाराज होकर कमरे में चली गई और घर में रखी मलेरिया की गोलियां खा लीं।

कुछ देर बाद छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button