CG – मल्हार में मध्य नगरीय विद्यालय के छात्रों ने निकाला “यूनिटी मार्च” और नशा विरोधी जागरूकता रैली पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//स्वतंत्रता दिवस के आसपास देशभक्ति और सामाजिक औऱ नशामुक्ति जागरूकता का संदेश देने के लिए मंगलवार को मल्हार स्थित बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय विद्यालय,मल्हार के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं ने भव्य “यूनिटी मार्च” निकाला।
मार्च का आरम्भ विद्यालय से निकल कर पुरे मल्हार में भ्रमण के बाद विद्यालय में ही समाप्त हुआ माध्यमिक उच्च इस जागरूकता मार्च में मल्हार चौकी पुलिस का सहयोग भी मिला। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं ने “एकता” और “नशा मुक्ति” का संदेश दिया।
क्या रहे मुख्य बिंदु…
यूनिटी मार्च बैनर पर “यूनिटी मार्च” लिखा हुआ था। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था।नशा विरोधी अभियान एक बैनर पर “नशा से नाश, जो नशा करता है वो अपना जीवन बर्बाद करता है” का स्लोगन साफ दिख रहा था। छात्रों ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
NSS की भागीदारी”राष्ट्रीय सेवा योजना N.S.” का बैनर लेकर छात्र आगे चल रहे थे। मार्च के दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। नशा मुक्ति के लिए एक सकारात्मक संदेश दिया जा सकें।
स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भी मार्च में भाग लिया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। 15 अगस्त से पहले इस तरह के कार्यक्रम देशभक्ति का माहौल बनाने के साथ-साथ युवाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पूरा कार्यक्रम एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।



