छत्तीसगढ़

CG- लड़कियों की स्टंटबाजी : चलती कार पर किया स्टंट, फिर लिखा- ‘घर में गाली खाने का जिगरा रखो’, जमकर वायरल हुआ 3 युवतियों का वीडियो……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती कार पर तीन युवतियों की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गरबा ड्रेस पहने एक युवती कार के बोनट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि दो अन्य युवतियां कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस करती दिख रही हैं। चलती कार पर इस तरह की हरकत से हादसे का खतरा भी बना हुआ था। बताया जा रहा है कि यह मामला कोरबा के रविशंकर नगर इलाके का है। वीडियो में युवतियों ने कैप्शन भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’

युवतियों ने स्टंटबाजी का बाकायदा वीडियो शूट किया और ‘जस्ट चील चील चील’ गाने के साथ रील को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। जारी पोस्ट में कैप्शन लिखा है ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर का है। नवरात्रि पर यहां सड़कों पर सजावट की गई है। वीडियो में काले रंग की कार सड़क पर चलती नजर आ रही है। एक युवती कार के बोनट पर लेटी हुई है, दो युवतियां कार के दोनों दरवाजों पर लटकी दिखाई दे रही हैं।

तीनों चलती कार पर स्टंट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने रील भी शूट की। वीडियो में कार का नंबर CG 12 BV 6007 दिखाई दे रहा है। मामले में पुलिस ने वाहन की पहचान कर वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संबंधित युवतियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वायरल वीडियो पर लिखा है, “Freedom उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में एक काले रंग की कार के बोनट और दोनों दरवाजों पर तीन युवतियां बैठी हुई थीं। कार चल रही थी और इस तरह खतरनाक परिस्थितियों में वाहन चलाकर लोगों की जान को जोखिम में डाला जा रहा था।

एएसपी के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार की पहचान कर उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संबंधित युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। ऐसी लापरवाही से खुद की जान के साथ दूसरे राहगीरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। खासकर त्योहारी सीजन में सड़कों पर आवाजाही बढ़ने के कारण इस तरह का स्टंट बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों और खतरनाक स्टंट के जोखिमों के बारे में लगातार जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button