CG- सस्पेंड ब्रेकिंग : डीईओ ने की बड़ी कार्रवाई, हेड मास्टर तत्काल प्रभाव से निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…..

काेरिया। डीईओ बैकुंठपुर ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। हेड मास्टर पर दो गंभीर आरोपों की पुष्टि जांच दल ने की है। स्कूल गेट के सामने से ऑनलाइन अटेंडेंस लगाकर चले जाते हैं। कभी कभार स्कूल आते भी हैं तो शराब के नशे में रहते हैं। बता दें, CM हेल्पलाइन में की गई शिकायत की जांच में इसकी पुष्टि की गई है।
जानिए क्या है मामला?
रामगोपाल ग्राम अंगवाही ग्राम पंचायत कछार वि.खं. सोनहत जिला कोरिया के द्वारा सुशील कुमार तिवारी प्रधान पाठक, शास.प्रा.शा. अंगवाही वि.खं. सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) के विरूद्ध सीएम. हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत किया गया है कि सुशील कुमार तिवारी प्रधान पाठक, के द्वारा गेट के बाहर से ही ऑनलाइन उपस्थिति लगाकर चले जाते हैं एवं विद्यालय में अक्सर शराब के नशे में आते हैं।
जांच रिपोर्ट में यह सब
उक्त शिकायत का प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) के पत्र 21 अगस्त 2026 के द्वारा इस कार्यालय को प्राप्त हुआ, प्राप्त जांच प्रतिवेदन में सभी तथ्य सही पाया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने हेड मास्टर को जारी किया था शोकॉज नोटिस
तत्संबंध में कार्यालयीन पत्र बैकुण्ठपुर 21 अगस्त 2026 एवं 27 अगस्त 2026 के द्वारा संबंधित प्रधान पाठक, सुशील कुमार तिवारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। किन्तु इनके द्वारा आज दिनांक तक उक्त कारण बताओ सूचना पत्र का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। इनका यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं 7 व 23 के सर्वथा विपरीत है।
डीईओ ने किया निलंबित, आदेश में यह लिखा
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत प्रथम दृष्ट्या गंभीर कदाचरण की श्रेणी में पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अनुसार सुशील कुमार तिवारी प्रधान पाठक, शास.प्रा.शा. अंगवाही वि.खं. सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.) नियत किया जाता है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
आदेश की इनको दी जानकारी
. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
. कलेक्टर जिला कोरिया।
. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया।
. संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर।
. वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, बैकुण्ठपुर जिला कोरिया।
. विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत जिला कोरिया ।
. प्रधान पाठक, शास.प्रा.शा. अंगवाही वि.खं. सोनहत जिला कोरिया (छ.ग.)।



