छत्तीसगढ़

CG Teacher Recruitment : इतने पदों पर होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, स्थानीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन……

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 12 रिक्त पदों पर स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। गणित, रसायन, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषयों के व्याख्याताओं के कुल 12 रिक्त पदों के विरुद्ध स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर संबंधित प्राचार्य, शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी विद्यालय, जिला सुकमा में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

स्थानीय अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से एक ओर जहां जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी दूर होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई को भी गति मिलने की उम्मीद है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://sukma.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सुकमा में उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button