छत्तीसगढ़

CG – शिक्षिका की मौत : नगर निगम के पानी टैंकर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत……

राजनांदगांव। शहर में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां रक्षित आरक्षी केंद्र के सामने नगर निगम के पानी टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शिक्षिका आभा सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में पाताल भैरवी मंदिर के समीप हुआ। आभा सिंह स्कूटी से जा रही थीं, इसी दौरान नगर निगम के पानी टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button