छत्तीसगढ़

CG – शिक्षकों की अब नहीं चलेगी लेट-लतीफी ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य नहीं तो रुकेगा वेतन जानें पूरा मामला पढ़े पुरी ख़बर

डेस्क//छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून 2026 से होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालय निर्धारित तिथि पर ही खुलेंगे। गर्मी के कारण छुट्टियां बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच विभाग ने स्कूल खुलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

नए सत्र के पहले दिन प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

*6 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव…

शिक्षा विभाग ने कहा है कि नए विद्यार्थियों का स्वागत उत्साहपूर्ण माहौल में किया जाए और अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय से जोड़ने की पहल की जाएगी।

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति होगी अनिवार्य…

इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति और ऑनलाइन अवकाश आवेदन प्रणाली को 16 जून से अनिवार्य कर दिया है।

विभागीय निर्देशों के अनुसार, डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं करने या व्यवस्था की अनदेखी करने पर संबंधित कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोका जा सकता है।

स्कूलों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश…

विभाग ने सभी जिलों को स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जहां जरूरत हो वहां रंग-रोगन और अन्य मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया है। साथ ही विद्यालय परिसरों को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यार्थियों के स्वागत पर रहेगा विशेष फोकस…

शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा और नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई नियमित रूप से प्रारंभ हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button