राजकुमार शर्मा (राजू) बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बाॅंकीमोंगरा मंडल संयोजक,व्यापारियों ने प्रेषित की बधाई….

नयाभारत कोरबा भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला कोरबा द्वारा मंडल संयोजक एवं सह-संयोजकों की नई नियुक्ति सूची जारी की गई है। जारी सूची में राजकुमार शर्मा (ग्रीन मेडिकल) को बाॅंकीमोंगरा मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
राजकुमार शर्मा की नियुक्ति से बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उनसे व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है की राजकुमार शर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर व्यापार प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत करेंगे तथा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राजकुमार शर्मा ने नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों के हितों के लिए सदैव कार्यरत रहेंगे।



