CG – स्व.यश कुमार ध्रुव की स्मृति में आनंद क्रिकेट क्लब खपरी में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता, 1 नवंबर से होगा आगाज पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी //बेलपान खपरी क्रिकेट क्लब खपरी (बेलपान) सत्र 2026 के तत्वावधान में स्व. यश कुमार ध्रुव की स्मृति में विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
पुरुस्कार इस प्रकार हैं…
-प्रथम पुरस्कार 20,000 रुपये (प्रदेश महासचिव आदिवासी समाज युवा संभाग राजीव ध्रुव द्वारा)
– द्वितीय पुरस्कार – 10,000 रुपये (गुमान सिंह ध्रुव द्वारा)
– द्वितीय पुरस्कार – 5,000 रुपये (स्व. यश कुमार ध्रुव स्मृति में)
– चतुर्थ पुरस्कार – 2,500 रुपये (उमेंद्र रजक पंच द्वारा)
– मैन ऑफ द सीरीज – 1501 रुपये (संजय ध्रुव पंच द्वारा)
विशिष्ट अतिथि होंगे विधायक दिलीप लहरिया…
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र क्रमांक 32 मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया शामिल होंगे।
नियम व शर्तें…
1. केवल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
2. प्रत्येक मैच टेनिस बॉल से खेला जाएगा।
3. प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा, सेमीफाइनल और फाइनल 10 ओवर का होगा।
एंट्री फीस 1501 रुपये
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री फीस 1501 रुपये रखी गई है, जिसमें 50 प्रतिशत फीस पेमेंट करने पऱ ही एंट्री होगी। अधिक जानकारी के लिए गोलू सेन 7024979072, अतुल 6260034182 और प्रकाश पटेल 7828099051 से संपर्क किया जा सकता है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 01/11/26 से होगा और फाइनल मुकाबला 07/11/26 को खेला जाएगा।
इस आयोजन के विशेष सहयोगी मोहर सिंह रजक, तिजराम रजक (पूर्व पंच), श्रवण पटेल (सरदार), डॉ. राजेंद्र ध्रुव, भगउ पटेल, सुखचंद डहरिया एवं समस्त ग्रामवासी बेलपान खपरी हैं।


