CG - आदमखोर तेंदुए का आतंक : छात्र पर किया जानलेवा हमला, घर के बाहर जबड़े में दबोचकर 50 मीटर तक घसीटा, फिर जो हुआ.....

कांकेर। आदमखोर तेंदुआ ने इलाके में कोहराम मचा रखा है। एक बार फिर तेंदुए ने 11 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया है। इससे गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा। यह घटना दुधावा की है। इस दौरान खुशकिस्मति की बात रही, कि पालतू कुत्ते की नजर तेंदुए पर पड़ी, जिसके बाद बच्चे की जान किसी तरह से बच गयी। हालांकि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक दुधावा के बीच बस्ती में खेल रहे बच्चे पर हमला कर तेंदुआ ने उसे अपने जबड़े में दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ बच्चे को 50 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बच्चा चिल्लाता रहा। इसी बीच ग्रामीणों के शोर मचाने पर घर में मौजूद कुत्ते ने तेंदुआ पर हमला कर दिया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गया। घटना में तेंदुआ के हमले से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम नीरज ध्रुव है, जो कक्षा छठवीं का छात्र है। 11 साल का नीरज ध्रुव  घर के बाहर गली में खेल रहा था, इसी दौरान अचानक वहां आदमखोर तेंदुआ पहुंचा ओर उसे जबड़े में दबाकर ले जाने लगा।

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और शोर मचाने उसकी ओर लपके। जिसे देख तेंदुआ छात्र को मौके पर छोड़ वहां से भाग गया। छात्र के गले में तेंदुआ के दांतों से गहरे जख्म हो गए हैं। बच्चे को इलाज के लिए सारवंडी के अस्पताल में लाया गया। जहां छात्र का प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। विदित हो कि दुधावा में यह बच्चों पर आदम खोर तेंदुए का तीसरा हमला है।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
53a96841-12ad-40cb-b465-54e75e7ec936
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Oct/2024

स्काउटस एवं गाइड्स : जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र, मानवता ही पहला धर्म - संजय पाण्डेय

02/Oct/2024

CG News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के भटगांव जल प्रदाय योजना का किया शिलान्यास, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुआ कार्यक्रम, करोड़ों की लागत से जल्द शुरू होगा काम......

02/Oct/2024

मरवाही में गांधी जयंती पर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय व सेजेस में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छता ही संस्कार अभियान का आयोजन ये रहें उपस्थित पढ़े पूरी ख़बर

02/Oct/2024

CG Honey Trap: चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में कार्रवाई, हनी ट्रैप केस में महिला गिरफ्तार

02/Oct/2024

CG:पथर्रा एथेनाल प्लांट बंद करने की जिद अनिश्चितकालीन आंदोलन और दसवें दिन..स्थानीय विधायक नहीं पहुंचे...राष्ट्र गान से गूंज उठा धरना स्थल...सर्व प्रथम आज गांधी जयंती के पावन अवसर पर के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ