छत्तीसगढ़

CG – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार 3 चोरी…पऱ पुलिस अब भी खाली हाथ पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। बीते 3 दिनों के भीतर क्षेत्र में लगातार 3 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक के बाद एक हो रही चोरियों से ग्रामीण और व्यापारी दहशत में हैं, वहीं पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

1 अगस्त:जोंधरा अटल चौक में पान ठेला निशाने पर…

पहली चोरी 1 अगस्त की रात जोंधरा के अटल चौक में हुई। यहां मुकेश कुमार बराई के पान ठेले का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर सामान बिखेर दिया। जहाँ हजारों की चोरी होनें की बात सामने आई हैँ सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2 अगस्त:पचपेड़ी में किराना दुकान में सेंधमारी…

दूसरी वारदात कुछ दिन बाद की रात पचपेड़ी में हुई। चोरों ने गुड़िया केंवट की किराना दुकान का ऊपर वाला सीमेंट का सेड तोड़ा और अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

तीसरी घटना: जैतपुरी में सूने घर से उड़ाया सोना-चांदी…

लगातार तीसरी चोरी ग्राम जैतपुरी में हुई। चोरों ने सूना मकान देखकर पुनिया बाई रजक के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर करीब 1 ग्राम सोना और चांदी की 2 जोड़ी पैर पट्टी लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच जारी, गश्त बढ़ाने की मांग…

तीनों मामलों में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी भी वारदात में आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। लगातार हो रही चोरियों से नाराज लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

तीनों चोरी की घटना में सबसे ज्यादा चर्चा जैतपुरी की चोरी की हो रही हैँ क्यों की यहाँ चोरी दिन दहाड़े किया गया हैँ औऱ ऐसा लगता हैँ मानों चोरो नें पुलिस कों चैलेंज़ किया हो चुनौती दी हो की पकड़ सकते हो तो पकड़ लो क्यों की पचपेड़ी औऱ जोंधरा में हुआ चोरी की घटना रात में हुई थी अब देखना होगा पचपेड़ी पुलिस इसको कितनी सीरियस लेती हैँ औऱ कब चोरो कों पकड़ने में इनकों सफलता मिलती हैँ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button