CG – विमेंस छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग के 9वें संस्करण का आगाज इस दिन से बिलासपुर का मुंगेली नाका मैदान बनेगा गवाह जानें पुरुस्कार से लेकर आयोजन से जुड़ी सभी बातें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//कबड्डी के चाहने वाले और दर्शकों का इंतजार अब ख़त्म होनें वाला हैँ क्यों की छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग महिला वर्ग का शानदार व जोरदार 9वें संस्करण का आगाज दिनाँक 30/04/2026 को मुंगेली नाका ग्राउंड बिलासपुर में होनें जा रहा हैँ।
जिसमें छत्तीसगढ के और विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों से सुसज्जित 8 टीमें भाग लेंगी, बता दे इन 8 टीमों में प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी होंगे। हर खिलाड़ी को टीम ऑनर के द्वारा ऑक्शन के माध्यम से खरीदा गया है। इस बार 22000 अधितम कीमत के साथ कुछ खिलाड़ीयों को टीम ऑनर अपने टीम में शामिल किए है ताकि फाइनल पर कब्जा कर सके। बतातें इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 150000 रुपए और शील्ड है, द्वितीय पुरुस्कार 100000 रुपए और शील्ड, तृतीय पुरुस्कार 71000 रुपए व शील्ड तथा चतुर्थ पुरुस्कार 51000 व शील्ड रखा गया है।
साथ हीं कुछ व्यग्तिगत आकर्षक ईनाम भी है जैसे बेस्ट रेडर, बेस्ट कॉर्नर , बेस्ट ऑलराउंडर और प्रत्येक मैच में बेस्ट प्लेयर को 1100 रुपए का ईनाम दिया जायेगा यह प्रतियोगिता 30/04/2026 से 03/05/2026 तक मुंगेली नाका बिलासपुर के मैदान में खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बेटियो को एक सुनहरा मंच दिया जाता है जिससे वे अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सके यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग और जिला कबड्डी संघ बिलासपुर के तत्वधान में संपन्न होगी।




