CG – जोंधरा का यह प्राइवेट स्कूल प्रबंधन नहीं मानता सरकार का आदेश सरकारी छुट्टी में ले रहें वार्षिक परीक्षा आक्रोश में पालक जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के जोंधरा में कुछ प्राइवेट स्कूल संचालक हिटलरशाही पर उतारू हैँ जो सरकार की नियमों कों भी ठेंगा दिखा कर स्कूल का संचालन कर रहें हैँ यहाँ सरकारी छुट्टी के दिन भी ना सिर्फ स्कूल लगाया जा रहा हैँ बल्कि बच्चों का एग्जाम भी लिया जा रहा हैँ और सरकार द्वारा बनाई गई नियमों कों दरकिनार कर दबंगई पर उतारू हैँ बतातें चलें की बच्चों कों एग्जाम से पहले कई स्कूलों में तैयारी के लिए एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता हैँ किन्तु यहाँ स्कूल प्रबंधन सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल लगा कर एग्जाम ले रहें हैँ बच्चों का अधिकार छिना जा रहा हैँ इससे ना सिर्फ बच्चों कों छुट्टी की वजह से पढ़ाई करने का जो एक्स्ट्रा टाइम मिला था वो छिना गया बल्कि शिक्षकों कों भी छुट्टी में ड्यूटी करने मज़बूर किया जा रहा हैँ।
मालूम हो की बीते दिनों जोंधरा स्थिति एक प्राइवेट स्कूल में सरकारी छुट्टी के दिन एग्जाम लेने का मामला सामने आया हैँ जिसका विरोध बच्चों के पालक भी कर रहें हैँ उनका कहना हैँ की स्कूल प्रबंधन अपनी सुविधा व लाभ कों ध्यान में रखते हुए बच्चों का अधिकार छीन रही हैँ इनकों बच्चों के अधिकार और परीक्षा से पहले तैयारी से कोई लेना देना नहीं हैँ ये बस अपनी सुविधा और धन बचाने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों कों सरकारी छुट्टी भी नहीं मान रहें आखिर इनकों इतनी खुली छूट किसने दे रखी हैँ क्या ऐसे स्कूल और यहाँ के प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?
हालांकि इस पुरे मामले से शिक्षा विभाग के अधिकारी शायद अनजान हैँ जिसके वजह से अभी तक यहाँ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई हैँ ना हीं स्कूल प्रिंसिपल कों नोटिस जारी किया गया हैँ पर इससे बच्चों के पालकों में रोष ब्याप्त हैँ और दोबारा ऐसी हिटलरशाही करने या सरकारी छुट्टी पर परीक्षा लेने पर जरूर शिकायत किए जानें की बात कह रहें हैँ।




