छत्तीसगढ़

CG – कुंए में गिरी गौ माता को गौ रक्षक की टीम ने सुरक्षित निकाला दो दिन तक पानी मे लड़ती रही जिंदगी से जंग पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//ब्लाक मुख्यालय पाली से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बुड़बुड़ में बीते शनिवार की रात्रि एक गाय गहरे व पानी भरे कुएं में गिर गई थी। कान्हा गौ सेवा समिति पाली टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और करीब 3 घण्टे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर रेस्क्यू होने के कारण गाय की जान बच सकी और कोई गंभीर चोट नही आयी।

जिस कुंए में गौ माता रात के अंधेरे में गिरी थी वह लगभग 15 फीट गहरा था और करीब 4- 5 फीट पानी से भरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयां आयी। कान्हा गौ सेवा समिति के सदस्यों को गाय के कुंए में गिरने की सूचना सोमवार 8 जून को मिली, तब उन्होंने मौके पर जाकर रस्सी के सहारे गाय को बांधा और धीरे- धीरे ऊपर की ओर खींचा। टीम ने सावधानी बरतते हुए तकरीबन 3 घण्टे मशक्कत पश्चात बचाव कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया तथा गौ माता का प्राथमिक उपचार भी किया गया ताकि उसे किसी भी प्रकार की गंभीर चोट या तकलीफ से राहत मिल सके।

इस कार्य मे कृष्णा कुंभकार, विजय नेताम, मनोज जायसवाल, अजय राजपूत, सिद्धांत मरकाम, अभिनव राजपूत, लोकेश मरकाम, रोहित पटेल, निगम नेताम, धीरज रजक, भूपेंद्र डिक्सेना सहित अन्य गौ सेवक सदस्य शामिल थे। गाय के सुरक्षित निकालने पर ग्रामीणों ने गौ सेवा टीम के तत्परता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button