छत्तीसगढ़

CG – मोबाइल पकड़ने वाली उंगलियां अब हारमोनियम और तबले पर ऊंगलियां फेरेंगी वीणापाणि संगीत विद्यालय में संगीत शिक्षण का शुभारंभ पढ़े पूरी ख़बर

सरायपाली//प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा मान्यता प्राप्त संगीत विद्यालय बस्ती सरायपाली ( सरायपाली) में संगीत शिक्षण का शुभारंभ सांस्कृतिक माहौल है विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना व वंदना के साथ हुई। संगीत सीखने वाले छात्रों को दीर्घ अनुभवी संगीत प्रशिक्षक सुकनाथ चौहान (संगीत प्रभाकर) भैरव प्रसाद चौहान (संगीत प्रभाकर )ने शास्त्रीय संगीत के आधार पर छात्रों को संगीत की प्रारंभिक शिक्षा सरगम (सा रे ग म ध नि सा)से परिचित कराते हुए सैद्धांतिक और प्रायोगिक शिक्षा दी।

जो कभी मोबाइल पर उंगलियां चलती थी आज हारमोनियम और तबले पर चलकर एक अलग ही आनंद की अनुभूति कर रही थी। संगीत सीखने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। विद्यालय के संचालक जन्मजय नायक ने बताया सरायपाली में संगीत विद्यालय प्रारंभ होने से दूर-दूर से छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।

प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है।साथ ही गायन,वादन,नृत्य की कक्षाएं विधिवत् चलेंगी। क्षेत्र में संगीत के नए पौधे तैयार करने के लिए वे इस दिशा निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर आनंद कुमार चौहान,डॉ.कैलाश जोशी,तेजराम पटेल (कत्थक नृत्य प्रशिक्षक), कुबेर पटेल, जितेन्द्र पटेल, सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button