CG – जोंधरा क्षेत्र के कद्दावर नेता उत्तरा कुमार रात्रे बने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के उपाध्यक्ष नियुक्ति के बाद इन बातों पर दिया जोर जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जोंधरा क्षेत्र के धुरी माने जाने वाले युवा नेता उत्तरा कुमार रात्रे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तरा कुमार रात्रे जमीनी पकड़ वाले नेता माने जाते हैं और जोंधरा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह दांव खेला है।
नियुक्ति पर उत्तरा कुमार रात्रे ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार…
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर के नव नियुक्त उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार रात्रे ने अपनी नियुक्ति के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
एक बयान जारी करते हुए रात्रे ने कहा, “मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी जिला अध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
संगठन को मजबूत करने का संकल्प…
रात्रे ने आगे कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बिलासपुर ग्रामीण में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगी। “जोंधरा सहित पूरे जिले में कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक ले जाएंगे।”
उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
नियुक्ति के बाद से ही जोंधरा और बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।




