CG – प्रेमी के घर मिलने गई थी युवती, घर आ कर उठा लिया ये खौफनाक कदम, इस हाल में मिला शव…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उसी घर में फांसी लगा ली।
बता दें कि घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



