CG – इस सांसद पर हुई देवी सवार, कलश विसर्जन यात्रा में झुपने लगे, मां ने बेटे के पैर छूकर लिया आशीर्वाद…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नवरात्र का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। देवी माता के मंदिरों में आस्था की ज्योत प्रज्वलित हुई। महाष्टमी को हवन पूजन के बाद नवमी पर ज्योत ज्वारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बस्तर की आदि संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में भी ज्योत ज्वारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सांसद भोजराज नाग पर देवी सवार हो गयी और झुपने लगे।
आपको बता दें नवरात्र के आखरी दिन दुर्गा नवमी पर ज्योति कलश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गाने बाजे के साथ देवी की विसर्जन यात्रा निकाली गयी। जिसमे ज्योत ज्वारा का विसर्जन किया गया।
सांसद भोजराज नाग पर देवी हुई सवार
देवी की विसर्जन यात्रा में सांसद भोजराज नाग एवं क्षेत्र के दीवान, मांझी, गायता, पुजारी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान सांसद भोजराज नाग पर देवी सवार हो गयी। जिसके बाद वे झूपने लगे। वे देवी के गीत पर थिरकने लगे। इसी बीच सांसद की मां नूतन नाग ने उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। इसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। अन्य लोग भी उनका आशीर्वाद लेने लगे।
बताया जा रहा है सांसद भोजराज नाग को 15-20 साल से देवी आती हैं। भोजराज नाग भी कहते हैं, उन्हें माता का आशीर्वाद है। उनके पूर्वज देवी-देवताओं के सहारे आदिकाल से जंगलों में रहते थे। प्रकृति को ही देवी देवता मानते हैं। इसलिए शरीर में देवता का अंश है।