Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- अमावस्या की रात युवक की हत्या का खुलासा: भूत-प्रेत नहीं, पत्नी और सास ही बनी युवक की जान की दुश्मन, कुल्हाड़ी से की थी हत्या….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दीपावली की रात हुई युवक अनंत सिंह की हत्या का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले के शुरुआती दावे में मृतक की पत्नी ने इसे भूत-प्रेत की करतूत बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे भूत-प्रेत नहीं बल्कि पत्नी और सास थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चंदौरा थाना क्षेत्र के जजावल गांव की है।

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात जजावल गांव में अनंत सिंह अपने घर में मृत पाए गए। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी बसंती ने देवर को सूचना दी और कहा कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है। इस दावे ने पूरे इलाके में खलबली और सनसनी फैला दी।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हत्या की छानबीन शुरू की। जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब पीता और घर में विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर अनंत सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या की और घटना को छुपाने के लिए भूत-प्रेत की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button