छत्तीसगढ़

CG – इस बीमारी का तेजी से बढ़ रहा प्रकोप : हॉस्टल में 2 छात्रों की मौत, 11 बच्चे मिले पॉजिटिव… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप…..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अचानक मलेरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। बीते 2 दिनों में मलेरिया से सरकारी छात्रावास में दो छात्रों की मौत हो गयी है। जबकि उसी जिले के 11 छात्र मलेरिया से पॉजिटीव पाये गए हैं। मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है।

आपको बता दें मामला इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास का है। पिछले दो दिनों में मलेरिया से दो 9 वर्षीय छात्रों की मौत हो गयी है। मृत बच्चों की पहचान डोमाहर्रा की रहने वाले 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा और मर्दापोटी छात्रावास के 9 वर्षीय सुभाष कुमेटी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक़, डोमाहर्रा के रहने वाली 3 सगी बहनों को तेज बुखार आया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ करीना की मौत हो गई थी। जबकि उसकी दोनों बहनों का इलाज जारी है। वहीँ, मर्दापोटी हॉस्टल के छात्र सुभाष कुमेटी की भी तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। वहीँ , इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास के 11 बच्चे अभी मलेरिया पॉजिटिव है।

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर

मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। CMHO डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया, अचानक मलेरिया का आउटब्रेक सामने आया है। छात्रावासों में मलेरिया का लक्षण दिखने पर लगातार जांच कराई जा रही है। 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में जांच की गयी थी। लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव थी। पर 24 जुलाई के बाद से अचानक मलेरिया के सामने आने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button