छत्तीसगढ़

CG – युवक ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, युवती पर लगाया ये आरोप…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां भाठागांव क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक ऊपर कमरे में अकेला था, जबकि उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे। वहीं मां शादी में गई हुई थी।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में एक लड़की का जिक्र किया गया है, जिस पर धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया गया है।

परिवारवालों ने संबंधित लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान कोमल वर्मा (25) के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में जॉब करता था। मृतक मूलतः बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना अंतर्गत खपराडीह गांव का रहने वाला था और अपने माता-पिता व भाई के साथ भाठागांव में अपने मकान में रहता था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button