लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में त्वचा रोगों के लिए डॉक्टर पीके सिन्हा माह में एक दिन देंगे अपनी सेवाएं।


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर सरगुजा)):–
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा डॉ पी.एस.मार्को के निर्देश पर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के त्वचा संबंधी रोगों के लिए डॉ पी.के.सिन्हा डीएचओ,डीएलओ अब लखनपुर के ओपीडी में त्वचा संबंधी रोगों के निदान के लिए महीने में एक दिन अपनी सेवाएँ लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देंगे जहाँ वो त्वचा संबंधी रोगों का निदान करेंगे।सीएमएचओ सरगुजा के निर्देश पर चिकित्सक सिन्हा ने आज दिनांक से लखनपुर में महीने में एक दिन के लिए अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित किया है। डॉक्टर की उपलब्धता से अब त्वचा से संबंधित बीमारियों के लिए लोगों को अंबिकापुर जैसे शहरों तक नहीं जाना पड़ेगा तथा उन्हें अपने रोगों का त्वरित निदान लखनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में ही सहजता से उपलब्ध हो पाएगा।
