CG- शादी के लिए दबाव बना रही थी युवती, फिर अचानक युवक ने उठाया ऐसा कदम, सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप…..

कवर्धा। लिव-इन पार्टनर को शादी के लिए दबाव बनाना महिला को भारी पड़ गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 36 वर्षीय अमीना ताज को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक आलोक दुबे करीब चार साल से अमीना के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि अमीना अपने साथ निकाह करने का दबाव बना रही थी।
शादी से इनकार करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप है। इसी दबाव से परेशान होकर आलोक ने 29 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



