छत्तीसगढ़

CG- हथौड़ी-छीनी लेकर ATM पहुंचा युवक, मशीन पर हाथ डालते ही मचा शोर…फिर जो हुआ…..

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम बूथ में एक युवक हथौड़ी और छेनी लेकर पहुंचा और मशीन के कवर व दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ने लगा। एटीएम से आ रही आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बूथ से आ रही आवाज और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक की पहचान अंडी निवासी सेवाराम वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक हथौड़ी और छीनी लेकर एटीएम बूथ पहुंचा था।

आरोपी ने सबसे पहले बूथ में लगे कैमरे को नुकसान पहुंचाया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उसने हथौड़ी और छीनी की मदद से एटीएम मशीन के कवर और दरवाजे वाले हिस्से को तोड़ने की कोशिश की। एटीएम बूथ में तोड़फोड़ के दौरान आसपास मौजूद लोगों को कुछ संदिग्ध होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

एसडीओपी केसरी नंदन नायक के अनुसार, पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एटीएम बूथ के पास संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो युवक के पास से हथौड़ी और छीनी बरामद हुआ। एटीएम बूथ के कवर वाले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद पुलिस टीम युवक को थाने ले गई।

एसडीओपी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। इसके चलते शुरुआती पूछताछ में उससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अब उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि एटीएम को निशाना बनाने की उसकी पहले से योजना थी या फिर नशे की हालत में उसने अचानक चोरी का प्रयास किया।

Related Articles

Back to top button